झारखंड के 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, राजीव रंजन जमशेदपुर के उपायुक्त बने
रांची, 18 अप्रैल ( हि.स.)। राज्य सरकार ने एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन करते हुए कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार
राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, कर्ण सत्यार्थी को गुमला और मेधा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है। मनीष कुमार को चाईबासा, ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है।
लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा और हेमंत सती को हजारीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिलीप प्रताप सिंह को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे