आयुष हेल्थ कैंप में 112 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
रामगढ 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बरकाकाना क्षेत्र में ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बरकाकाना के पिरी पंचायत में आयुष हेल्थ कैंप लगाया गया। झारखंड सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित शिविर में करीब 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का रक्तचाप और शुगर जांचने के साथ होम्योपैथिक पद्धति से परामर्श दिया तथा मुफ्त दवाइयां वितरित कीं।
शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. महवश रफीक और डॉ. देवेंद्र नाथ तिवारी ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान लोगों के बीपी और शुगर की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में सहिया हेमलता देवी और रीना देवी के साथ योग प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार और रजनीकांत राठौर ने सहयोग दिया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश