रांची में 10 सब इंस्पेक्टरों की हुई पोस्टिंग

 


रांची, 09 अप्रैल (हि.स.)। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस लाइन से 10 दारोगा की पोस्टिंग रांची के विभिन्न थानों में की है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें तीन महिला सब इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग भी थानों में की गई है। वर्तमान में सभी पुलिस केंद्र में तैनात थे।

कौन कहां गया

दिवाकर कुमार सिंह -सुखदेवनगर थाना, रांची

संतोष कुमार यादव - सुखदेवनगर थाना, रांची

लूसी रानी - सुखदेवनगर थाना, रांची

गोल्डी भगत - धुर्वा थाना, रांची

उपेंद्र कुमार दास -पंडरा थाना, रांची

स्वरूप भंडारी - अरगोड़ा थाना, रांची

दीपक कुमार सिन्हा -लालपुर थाना, रांची

सरोज बिरुवा -लालपुर थाना, रांची

अनुज प्रसाद यादव -चान्हो थाना, रांची

भवेश कुमार रवानी -नगड़ी थाना, रांची

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे