पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 


देवघर, 02 जून (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजन कुमार मंडल (25), विकास मंडल (36) और रोहित मंडल (23) के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी के कार्यों में किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है।

साथ ही आरोपितों से पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लिंक से सावधान रहें तथा साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy