दो दिन में नहीं हुई कार्रवाई तो होगा उग्र आंदोलन
रामगढ़, 30 जुलाई (हि.स.)। जनपद के व्यवसायिक सुमित अग्रवाल की हुई निर्मम हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज एकजुट होकर आंदोलन करेगा। बिमल बुधिया के अध्यक्षता में हुई समाज की बैठक में पुलिस को 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया गया है। रामगढ़ शहर के लगभग 200 से अधिक लोगों ने एक स्वर से इस घटना की निंदा की एवं दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं अग्रवाल समाज के महासचिव मनोज बजाज तथा उनके साथ अनेक सहयोगी भी पहुंचे। सभी ने एक स्वर से इस हत्याकांड का विरोध एवं दोषियों को दंडित करने की मांग की, इसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की कामना की गई।
समाज के सभी व्यक्ति एक जुलूस के रूप में रामगढ़ की एकता का नारा एवं दोषियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए थाना परिसर गए। वहां पर मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा एवं थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के पास अपनी बात रखी। दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करने तथा उन्हें सजा सुनिश्चित कराने की बात कही। समाज के अध्यक्ष बिमल बुधिया ने प्रशासन को इस कार्य हेतु दो दिन का समय समाज की तरफ से दिया है। अगर इस समय अवधि के अंदर उद्भेदन नहीं दिया जाता है तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हम इस आंदोलन को केवल रामगढ़ का आंदोलन ही नहीं झारखंड से संपूर्ण भारत तक लेकर जाएंगे।
सभा एवं जुलूस में पूर्व विधायक शंकर चौधरी जी, समाज के मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, जैन समाज से मानिकचंद जैन, राजेंद्र जैन, महावीर अग्रवाल, मनोज बजाज, शंकर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रकाश पटवारी, अशोक अग्रवाल, रोहित पंसारी, सरदार अनमोल सिंह, अरविंद गोयल, सुनील गोयल, मनोज मित्तल , नरेश अग्रवाल जगदीश गोयल, महावीर गोयल, प्रवीण अग्रवाल, उपकार अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कमल मित्तल, हर्षित बुधिया, दीपक अग्रवाल, पप्पू गोयल, निर्मल गोयल, सुमित जैन, प्रकाश अग्रवाल , अनिल अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, पवन अग्रवाल, गोपाल मित्तल, मिट्ठू अग्रवाल, विनीत बरेलिया, विजय अग्रवाल एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश