बीएफसीएल में सुधार के लिए दिए गए उत्कृष्ट सुझाव, कर्मचारियों को किया सम्मानित
रामगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ के बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में सुधार के लिए लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। बेहतर और उत्कृष्ट सुझाव देने के लिए बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निरंतर सुधार के प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह का आयोजन किया। विभिन्न बिजनेस यूनिट्स के प्रमुख, विभागाध्यक्ष, काइज़ेन पुरस्कार विजेता एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रबंधन ने कर्मचारियों के नवाचार, रचनात्मक सोच तथा कार्यस्थल पर सतत सुधार की संस्कृति को सराहा। प्रबंधन ने कहा कि काइज़ेन केवल एक सुझाव प्रणाली नहीं, बल्कि संगठन में उत्कृष्टता, गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी माध्यम
है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश