रांची के कई इलाकों में 29 को 05 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। डोरंडा अंतर्गत राजेंद्र चौक फीडर में आरडीसएस (रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्ट्रर स्कीम) योजना के तहत डोरंडा के रिसालदार नगर में एबी केबलिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक रिसालदार नगर और आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा आरडीएसएस योजना के तहत् एलटी लाइन कन्वसर्सन के कार्य के लिए विकाश नगर और स्टाफ बैंक कॉलोनी, पिस्का मोड़ और इंद्रपुरी रोड नं-14, रातु रोड इलाके की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बाधित रहेगी।

वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना अंतर्गत आरडीएसएस योजना के तहत् एलटी लाइन कन्व्र्सन कार्य के लिए कल्याणपुर रोड नंबर 05 एवं टेंडर हार्ट विद्यालय के आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बाधित रहेगी।

इसके अलावा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोकर के अधीन आरडीएसएस कार्य के लिए कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर के नजदीक, चुटिया, केतारी बगान, रोड नंबी -13, चुटिया, साई कॉलोनी, चुटिया, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम सहित आस पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak