उपायुक्त ने सेवानिवृत हुए 14 शिक्षकों को किया सम्मानित

 


रांची, 1 दिसंबर (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार सह सेवानिवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत हुए कुल 14 शिक्षकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों में विजय कुमार प्रजापति (रामवि, चकमे, बुढ़मू), सिसिलिया कुजूर (रामवि, नया सराय, नगड़ी), गायत्री कुमारी (रामवि, गेतलसूद, अनगड़ा), सुष्मिता (रामवि, हातमा, रांची), दया कुमारी (राउउवि, हटिया, रांची), सुसारी टोपनो (पीएमश्री राउउवि, बेड़ो), मोसरत जहां (रामवि उर्दू, हिंदपीढ़ी, रांची), मंजुला कच्छप (राप्रावि, दड़दाग़, ओरमांझी), कुमारी (राप्रावि, पतराहातु, सिल्ली), सुग्रीव कुमार (राउउवि बालक, बेड़ो), सबीना किसपोट्टा (सेंट जोन्स मवि, नवाटांड, मांडर), ललिता तिर्की, निर्मला (मवि, सामलोंग, रांची), एडित लकड़ा (सेंट मार्गरेट कन्या पाठशाला, रांची) और कुसुम कुमारी (राप्रावि कन्या, गड़गांव, इटकी) शामिल हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सेवा निवृत्ति के उसी दिन रिटायरमेंट लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे सक्रिय रहें और समाज में अपनी भूमिका जारी रखें। उपायुक्त ने ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar