बीआईटी मेसरा में ऑल-टेरेन व्हीकल का प्रदर्शन

 


रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के फायरबोल्ट रेसिंग क्लब की ओर से सोमवार को संस्थान के परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र विशेषज्ञों की टीम ने अपनी ओर से बनाए गए चार गुणा चार आईसी इंजन ऑल-टेरेन व्हीकल प्रस्तुत किया।

क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विकसित इस वाहन की डिजाइन प्रक्रिया, निर्माण के चरणों और तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने वाहन काे देखा और प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों के साथ बातचीत की।

इस दौरान हैदराबाद में आयोजित होने वाली बाजा सेंडिया 2026 प्रतियोगिता में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ सुदीप दास, छात्र मामलों के डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, एसोसिएट डीन डॉ गौतम शांडिल्य, डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट स्टडीज़ डॉ गौतम शर्कील सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar