स्क्रूटनी के बाद 9 अध्यक्ष और 228 वार्ड पार्षद चुनाव मैदान में

 


रामगढ़, 05 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के दौरान 10 अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन किया था। जिसमें एक अभ्यर्थी का उम्र कम होने के कारण नामांकन रद्द किया गया। जबकि, वार्ड पार्षद के लिए 231 अभ्यर्थी ने नामांकन किया था। स्क्रूटनी के उपरांत वार्ड नंबर 16 से रूबी कुमारी और नीतू कुमारी का मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण रद्द किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 32 से रीना देवी का जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 9 और वार्ड पार्षद के लिए 228 उम्मीदवार का नाम स्क्रूटनी में सही पाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश