रामगढ़ में पशुपतिनाथ मंदिर के प्रारूप में बनेगा पंडाल, विराजेंगे गणपति

 


महाकाल भगवा सेना करेगा भव्य गणेश पूजा का आयोजन

रामगढ़, 01 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड, शंभू शिवालय मंदिर के पास महाकाल भगवा सेना भव्य गणपति पूजा का आयोजन करने वाली है। इस वर्ष यहां नेपाल के श्री पशुपतिनाथ मंदिर का प्रारूप दिखाई देगा। श्री पशुपतिनाथ मंदिर के प्रारूप में गणपति विराजेंगे। यहां भव्य पूजन और जागरण का आयोजन होगा। महाकाल भगवा सेना गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने बताया कि समिति ने इस वर्ष के पूजा में लगभग 20 लाख रुपये का बजट रखा है।

भव्य जागरण और भंडारे का होगा आयोजन

उन्हाेंने बताया कि पूजा के दौरान भव्य पूजा पंडाल बनेगा और जागरण का आयोजन होगा। साथ ही भक्तों के बीच भंडारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पूजा समिति में उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बंटी सिंह, सचिव सिंटू चौधरी, जूनियर कमेटी के अध्यक्ष जय सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष सुशांत सिंह, सह कोषाध्यक्ष बिंदु यादव, सचिव रोहित यादव और सह सचिव राहुल यादव को बनाया गया है। पूजा समिति के सभी सदस्य इस वर्ष गणेश पूजा महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी से ही कोलकाता से कलाकारों को बुला लिया गया है, साथ ही श्री पशुपतिनाथ मंदिर के प्रारूप को तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश