टाइनी स्कॉलर्स स्कूल कठुआ में स्पेलबी प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया हुनर
कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल लोगेट मोड़ कठुआ में स्पेलबी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की शब्दावली, उच्चारण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण, विशिष्ट अतिथि डॉ. विभा भारती और विशेष अतिथि डॉ. उषा किरण उपस्थित रहीं। वहीं एमडी मनीषा गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल श्रीमती पूजा गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद प्रत्येक वर्ग से तीन छात्र फाइनल में पहुंचे और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राइमरी वर्ग में आहाना और अभिनव पठानिया प्रथम, प्रियांश शर्मा द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में काशिश शर्मा प्रथम, पद्मश्री द्वितीय और पारिन गुप्ता तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में शिवांश शर्मा प्रथम, अद्विका चंदन द्वितीय और रुद्राक्षी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नंदा और अमीषा महाजन ने किया और यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया