कठुआ में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल लीग 2026 के लिए पंजीकरण शुरू

 


कठुआ, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों की टीमों का पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।

प्रत्येक खेल में अधिकतम 32 टीमों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले चरण में क्वालीफायर मुकाबले होंगे जिसके बाद शीर्ष 16 टीमें नॉकआउट चरण में हिस्सा लेंगी। इच्छुक टीमें पंजीकरण और सुरक्षा राशि संबंधी जानकारी के लिए जिला सूचना केंद्र कठुआ में संपर्क कर सकती हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया