युवा राजपूत सभा ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया
May 28, 2026, 16:38 IST
जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।
जम्मू में युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गौ माता पर दिए गए कथित बयान की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सभा के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी के साथ बयान देने चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता