जम्मू के खिलाड़ियों के समर्थन में युवा राजपूत सभा सोमवार से भूख हड़ताल करेगी

 

जम्मू,, 18 जुलाई (हि.स.)।

युवा राजपूत सभा ने जम्मू के खिलाड़ियों के साथ कथित अन्याय के विरोध में सोमवार से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह चिब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह भूख हड़ताल सोमवार सुबह 10 बजे जम्मू स्थित महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल पर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

मंदीप सिंह चिब ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को मजबूर होकर खेल छोड़ने की नौबत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खिलाड़ियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और उनके साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता