नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को किया जागरूक
बसोहली, 20 अगस्त (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
एनएसएस, एनसीसी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने युवाओं से आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 80 एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया