सरथल में सेवन वॉटरफॉल में नहाते समय युवक लापता, तलाश जारी

 


कठुआ, 26 जून (हि.स.)। जिले की पहाड़ी तहसील बनी के सरथल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सेवन वॉटरफॉल में घूमने आए तीन युवकों में से एक युवक नहाते समय लापता हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कठुआ से तीन युवक बनी क्षेत्र में घूमने गए थे। इसी दौरान वे सरथल के सेवन वॉटरफॉल में नहाने के लिए दरिया में उतरे। नहाते समय उनमें से एक युवक ऋषभ कुमार (21 वर्ष) पुत्र बोध राज निवासी कठुआ अचानक पानी में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि युवक दरिया में उतरने के बाद वापस बाहर नहीं आया जिसके बाद उसके साथियों ने तुरंत बनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है जबकि पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया