बडगाम में युवक घर पर मृत मिला, जांच जारी
Sep 18, 2026, 13:51 IST
बडगाम, 18 सितंबर (हि.स.)। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बडगाम के कादी पोरा इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने घर पर मृत पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि युवक कादी पोरा स्थित अपने घर पर बेहोश हालत में मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान कादी पोरा बडगाम निवासी शफात हुसैन (21) के रूप में हुई है। इस बीच अंतिम संस्कार के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता