सेब के पेड़ से गिरने के 13 दिन बाद युवक की मौत

 

श्रीनगर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के बेहिबाग़ इलाके में सेब के पेड़ से गिरने से घायल हुए 17 साल के एक युवक की गुरुवार को मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि युवक 13 दिन पहले बेहिबाग़, कुलगाम में सेब तोड़ते समय पेड़ से गिर गया था। उन्होंने बताया कि युवक घायल हो गया था और उसे पहले अस्पताल ले जाया गया फिर बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि 13 दिन तक इलाज चलने के बावजूद आज अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहिबाग़ कुलगाम के रहने वाले समीर हुसैन (17) के तौर पर हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता