जेकेएसएसबी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन

 

जम्मू, 28 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेकेएसएसबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

एफएए भर्ती परीक्षा को लेकर पहले से ही अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है और अब यूथ कांग्रेस भी युवाओं के समर्थन में उतर आई है। कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब सभी की निगाहें सरकार और जेकेएसएसबी के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता