यंग ब्लड ऑर्गेनाइजेशन ने बच्चों संग मनाया दशहरा

 

जम्मू,, 20 अक्टूबर (हि.स.)।

दशहरे के पावन अवसर पर यंग ब्लड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बाल निकेतन के बच्चों के लिए खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों को खाने-पीने की सामग्री बांटकर त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा कीं।

संस्था की इस पहल का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बच्चों के साथ दशहरे की खुशियां मनाई गईं और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता