17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान 2026
जम्मू,, 16 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘यात्री सेवा अभियान 2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, सम्मान, सुविधा, संवाद तथा संस्कृति एवं समाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
17 सितंबर से जम्मू एयरपोर्ट से जम्मू रेलवे स्टेशन और जनरल बस स्टैंड के लिए बस सेवा भी शुरू की जा रही है जिसका उद्देश्य यात्रियों को शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों तक सुविधाजनक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा टैक्सी और टूर ऑपरेटर वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की सुविधा तथा यात्रियों को ड्रॉप करने वाले वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों की राय और सुझाव लेने के लिए विभिन्न यात्री संपर्क बिंदुओं पर क्युआर कोड आधारित फीडबैक व्यवस्था भी शुरू की गई है।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ चलाकर एयरपोर्ट पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 9ः30 बजे न्यू कार पार्क एरिया में किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता