रियासी के महोर में महिला मृत पाई गई

 

जम्मू, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार को रियासी जिले के महोर इलाके के शाजरू में एक 22 वर्षीय महिला अपने घर पर मृत पाई गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला महोर के शाजरू इलाके में अपने घर पर बेहोश हालत में मिली थी। उन्होंने कहा कि उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है जबकि शव को कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।

मृतक महिला की पहचान फातिमा बेगम (22) के रूप में हुई है जो शाजरू, महोर के रहने वाले तालब हुसैन की पत्नी थीं। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता