कंगन में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत
Aug 20, 2026, 15:44 IST
श्रीनगर, 20 अगस्त (हि.स.)। गांदरबल जिले के कंगन के पास गुरुवार को एक एसयूवी की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कंगन के अखाल इलाके के पास स्कॉर्पियो गाड़ी की टाटा मोबाइल गाड़ी से टक्कर होने पर हुई। उन्होंने बताया कि महिला को चोटें आईं और उसे कंगन के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान नसीमा बेगम (45) के रूप में हुई जो नजीर अहमद अहंगर की पत्नी और कंगन के अखाल इलाके की निवासी थी।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
M
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता