बिश्नाह के पल्ली गांव में महिला की इंजेक्शन के बाद मौत
जम्मू,, 03 जून (हि.स.)।
बिश्नाह के पल्ली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मीनू कुमारी नामक महिला की एक निजी डॉक्टर की दुकान पर उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने पति के साथ उपचार के लिए डॉक्टर के पास गई थी जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे निजी क्लीनिकों/दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और मामले की गंभीर जांच कर कार्रवाई की जाए।
परिजनों द्वारा महिला को उपजिला अस्पताल बिश्नाह ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता