रणबीर नहर में पानी छोड़ा, किसानों को समय पर सिंचाई का भरोसा

 


अखनूर, 16 मार्च (हि.स.)। जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने सोमवार को अखनूर के स्टील ब्रिज के पास रणबीर नहर के मुख्य इंटेक पर पानी छोड़ने की शुरुआत की। इससे नहर कमांड क्षेत्र में किसानों को समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर विधायक अखनूर मोहन लाल, विधायक नगरोटा देवयानी राणा सहित सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि रणबीर नहर अखनूर से आरएस पुरा तक बड़े क्षेत्र की कृषि के लिए महत्वपूर्ण है। विभाग ने नहरों की समय से डी-सिल्टिंग कर दी है जिससे पानी का प्रवाह बेहतर होगा और अंतिम छोर के गांवों तक भी सिंचाई का पानी पहुंचेगा। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा कर आगामी कृषि सीजन में निर्बाध सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू करने की भी बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया