युवाओं में मतदान जागरूकता-महानपुर कॉलेज में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित

 


कठुआ, 22 अप्रैल (हि.स.)। ब्लॉक विकास अधिकारी महानपुर के निर्देशों तथा अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली के मार्गदर्शन में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में 22 व 23 अप्रैल को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवाओं का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करना और प्रक्रिया को सरल बनाना था। विभिन्न पंचायतों के पंचायत चुनाव बूथ अधिकारी ने मौके पर उपस्थित रहकर आवेदकों की सहायता की। इस दौरान नए मतदाता पंजीकरण (फॉर्म-6), मतदाता सूची में संशोधन/स्थानांतरण तथा नाम विलोपन/आपत्ति (फॉर्म-7) की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने आयु और निवास संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन भी मौके पर किया। कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। बीडीओ महानपुर मोती लाल ने भी छात्रों को पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

शिविर में 25 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जबकि डॉ. सपना देवी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया