हीरानगर में वॉलीबॉल ओपन चैंपियनशिप का आगाज, ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

 


कठुआ/हीरानगर, 28 मार्च (हि.स.)। गवर्नमेंट हाई स्कूल शेरपुर में शनिवार को वॉलीबॉल ओपन चैंपियनशिप का शुभारंभ एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह जेकेएएस ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन कठुआ द्वारा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपक कुमार, एसएचओ हीरानगर और स्कूल के हेडमास्टर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चैंपियनशिप में विभिन्न क्षेत्रों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश भी दिया गया। एसडीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम वर्क और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया