वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 के तहत सीमा गांवों का दौरा, विकास योजनाओं पर मांगे सुझाव

 


कठुआ, 22 मई (हि.स.)। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0 के तहत हीरानगर उपमंडल के सीमावर्ती गांवों रठुआ, करोल कृष्णा, कड्याला और गुज्जर चक का प्रभारी अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर गांवों के विकास के लिए सुझाव मांगे और तैयार की जा रही योजनाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की प्राथमिक जरूरतों जैसे पेयजल, सड़क, पार्क, जिम, स्वास्थ्य केंद्र, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए कई मांगें रखीं। बाद में जिला मुख्यालय कठुआ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों को प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों को अंतिम विकास योजना में शामिल किया जाएगा ताकि सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया