कठुआ में एडीसी का तबादला-विश्वजीत सिंह को विदाई, महिमा मदान ने संभाला पदभार
कठुआ, 22 मई (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ ने एडीसी विश्वजीत सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए नई एडीसी महिमा मदान का स्वागत किया। डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में उपायुक्त राजेश शर्मा ने विश्वजीत सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को प्रभावी प्रशासन और विकास कार्यों के लिए यादगार बताया।
उपायुक्त ने महिमा मदान का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके अनुभव से जिले में जन-केंद्रित प्रशासन और मजबूत होगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विश्वजीत सिंह के कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में विश्वजीत सिंह ने जिला प्रशासन और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल को संतोषजनक बताया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और नई एडीसी का औपचारिक स्वागत किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया