जीडीसी महिला कॉलेज कठुआ में ‘विरसा-ए-डोगरा’ कार्यक्रम, डोगरी भाषा और संगीत का हुआ भव्य संगम
कठुआ, 25 फरवरी (हि.स.)। जीडीसी कठुआ में डोगरी विभाग और संगीत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “विरसा-ए-डोगरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “डोगरी और संगीत” था, जिसका उद्देश्य डोगरी भाषा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जयपाल सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डोगरी साहित्यकार विजय शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकारों ने डोगरी गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं, वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों ने पारंपरिक डोगरा लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में “पकवाने दा मेला” के माध्यम से पारंपरिक डोगरी व्यंजनों की भी झलक देखने को मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया