वीरेंद्र सेठी ने वृद्ध आश्रम जम्मू को विशेष संशोधित ईको वाहन भेंट किया
जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।
जम्मू स्थित वृद्ध आश्रम को समाजसेवी वीरेंद्र सेठी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से संशोधित मारुति सुजुकी ईको वाहन भेंट किया गया। इस वाहन की सबसे बड़ी विशेषता इसमें लगाया गया स्वचालित हाइड्रोलिक लिफ्टिंग प्लेटफॉर्म है, जिससे वृद्ध एवं शारीरिक रूप से कमजोर निवासी आसानी, सुरक्षा और सम्मान के साथ वाहन में चढ़-उतर सकेंगे। यह वाहन आश्रम के बुजुर्गों को चिकित्सीय परामर्श, अस्पताल यात्राओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगा। आश्रम प्रबंधन ने इस योगदान को केवल वाहन दान नहीं बल्कि बुजुर्गों की वास्तविक जरूरतों के प्रति संवेदनशील और मानवीय पहल बताया। वाहन को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पंकज गुप्तां, सचिव डा दिनेश गुप्ता तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्राप्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सेठी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा स्मृति-चिह्न और आभार प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता