श्रीनगर जा रही गाड़ी बनिहाल राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
Feb 21, 2026, 20:44 IST
बनिहाल, 21 फ़रवरी (हि.स.)। शनिवार को रामबन जिले के बनिहाल इलाके में रेलवे चौक के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार पंजीकरण संख्या यूपी20सीवाई5823 वाली गाड़ी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी तभी व्यस्त राजमार्ग जंक्शन के पास चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता