भंडारे में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गईं विभिन्न सुविधाएं, बड़ी संख्या में सेवादार रहे मौजूद
जम्मू, 04 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे के दौरान समिति के प्रतिनिधि चंदन मिश्रा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गुरुकृपा से समिति का प्रत्येक सेवादार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ यात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है। चंदन मिश्रा ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना समिति के प्रत्येक सेवादार का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वयंसेवक पूरी तत्परता के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर आयोजित सेवा कार्यों में रमन शर्मा, रमेश शर्मा, भानु कुमार, अजय कुमार, राजा मनकोटिया, वसुधा शर्मा, कुमारी शेल्मा मगोत्रा, सिमी शर्मा, सर्वेश शर्मा, विपिन शर्मा, विश्व बंधु शर्मा, विक्रम शर्मा, स्वतंत्र बक्शी सहित अन्य सेवादारों ने सक्रिय योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा