राजस्व विभाग भर्ती में उर्दू अनिवार्यता खत्म

 

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के राजस्व विभाग में भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पटवारी और नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए उर्दू भाषा का ज्ञान अनिवार्य नहीं होगा। इस फैसले से खासकर जम्मू संभाग के हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें पहले उर्दू अनिवार्यता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए नियमों को युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता