श्रीनगर की बाबा डेम्ब नहर से एक अज्ञात शव बरामद , जांच शुरू
Jul 30, 2026, 11:34 IST
श्रीनगर, 30 जुलाई (हि.स.)। गुरुवार सुबह श्रीनगर के बाबा डेम्ब इलाके में नहर से एक अज्ञात शव बरामद किया गया। एक चश्मदीद ने बताया कि शव नहर में तैरता हुआ मिला और वह एक बाथटब में लिपटा हुआ था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता