मीरां साहिब रिंग रोड के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
जम्मू,, 10 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के मीरां साहिब इलाके में रिंग रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक सबूत जुटाए।
जानकारी के अनुसार मीरां साहिब रिंग रोड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए ताकि मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शव को पहचान के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
अभी तक व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता