अंडर-19 जिला स्तरीय अंतर-जोन टूर्नामेंट संपन्न

 


कठुआ, 25 अगस्त (हि.स.)।युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से आयोजित अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों का अंतर-जोन जिला स्तरीय टूर्नामेंट मंगलवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न जोन की टीमों ने अलग-अलग खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खो-खो में जोन भद्रवाह ने जोन लखनपुर को 8 अंकों से हराया जबकि कबड्डी में जोन बनी ने लखनपुर को 20 अंकों से मात दी।

वॉलीबॉल में जोन बनी ने जोन मल्हार को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। क्रिकेट फाइनल में जोन बरनोटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। जवाब में जोन महानपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की जबकि बरनोटी उपविजेता रहा।

महानपुर के आरुष भडवाल ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए जबकि बरनोटी के रोहित ने तीन विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट विभाग की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया