उद्यम जागृति 5.0 से युवाओं को मिला नवाचार और स्टार्टअप का मंच

 


बनी, 03 सितंबर (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बनी में मिशन यूवा के तहत उद्यम जागृति 5.0 हैकाथॉन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मिशन यूवा के प्रोजेक्ट ऑफिसर मुख्तार अहमद मलिक ने विद्यार्थियों को हैकाथॉन के उद्देश्यों, पंजीकरण और आइडिया सबमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, समस्या समाधान और स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मिशन यूवा के नोडल अधिकारी डॉ. जे एस सूदन सहित समिति के सदस्य और अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने रिसोर्स पर्सन के साथ संवाद कर हैकाथॉन में भाग लेने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया