किश्तवाड़ में दो लोग चिनाब नदी में गिरे, तलाशी अभियान शुरू

 

किश्तवाड़, 24 अगस्त (हि.स.)। सोमवार को किश्तवाड़ ज़िले के बुंजवाह इलाके में मुरनाल नाले के पास दो लोग चिनाब नदी में गिर गए जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों लोग आज दोपहर नदी में गिर गए और किन हालात में गिरे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उन्हें खोजने के लिए इलाके में तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि बचाव दल नदी के किनारे तलाशी अभियान चला रहे हैं जबकि इन लोगों की पहचान के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता