विजयपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 ग्राम हेरोइन बरामद

 


सांबा, 06 अगस्त (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयपुर क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ की बरामदगी की है।

पुलिस स्टेशन विजयपुर की टीम ने एआईआईएमएस विजयपुर के पास नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को रोका।

तलाशी लेने पर उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिब अली निवासी बटपोरा चदूरा और जुबैर अहमद बाबा निवासी हमहामा जिला बडगाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विजयपुर में एफआईआर संख्या 135/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया