राजौरी में दो नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार

 

राजौरी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार को राजौरी जिले में दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1,300 टैपेंटाडोल टैबलेट और 16 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात उझान दरहाल में नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने राजौरी से दरहाल की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक की पहचान तहसील दरहाल निवासी हक नवाज और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान थानमंग तहसील दरहाल निवासी मोहम्मद नफीस के रूप में की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने नशा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 1,300 टैपेंटाडोल टैबलेट और 16 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। दरहाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता