कठुआ में वीआईपी सुरक्षा पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू
कठुआ, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिला पुलिस लाइन कठुआ में वीआईपी सुरक्षा को लेकर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मोहिता शर्मा (एसएसपी कठुआ) ने किया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की वीआईपी सुरक्षा से जुड़ी पेशेवर क्षमताओं को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में एक्सेस कंट्रोल, खतरे का आकलन, एंटी-सबोटाज जांच, पीएसओ ड्यूटी, एस्कॉर्ट जिम्मेदारियां, काफिले की मूवमेंट, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील केसर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, एसएचओ, पीएसओ और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसएसपी मोहिता शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करना बेहद जरूरी है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया