श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन 16 अप्रैल की शाम से आम जनता के लिए रहेगा बंद
Apr 13, 2026, 21:00 IST
श्रीनगर, 13 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर के पुष्पकृषि, उद्यान एवं पार्क निदेशालय ने सोमवार को घोषणा की कि 2026 ट्यूलिप प्रदर्शनी के लिए 16 मार्च को आगंतुकों के लिए खोला गया श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन 16 अप्रैल की शाम से आम जनता के लिए बंद रहेगा।
विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार यह निर्णय ट्यूलिप समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है। विभाग ने कहा कि इस वर्ष की ट्यूलिप प्रदर्शनी के समापन के उपलक्ष्य में निर्धारित तिथि के बाद उद्यान आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता