नाशरी सुरंग के अंदर खड़े बल्कर से ट्रक टकराया, कंडक्टर घायल

 


रामबन, 19 नवंबर (हि.स.)। गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशरी सुरंग के अंदर सामान से लदे एक ट्रक के खड़े हुए बल्कर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ट्रक कंडक्टर घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक बल्कर ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर पी एच 24 ई -0957) में सुरंग के अंदर कोई तकनीकी खराबी आ गई जिससे वह वहीं रुक गया। इसके बाद पीछे से आ रहा एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 22 बी -5476) उस खड़े वाहन से टकरा गया जिसमें बल्कर ट्रक का कंडक्टर घायल हो गया। घायल कंडक्टर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता