परगवाल में शहीद नायक राजिंदर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

 

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

अखनूर के सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद रजिन्द्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के वीर जवान नायक राजिंदर सिंह ने 21 अप्रैल 2017 को उरी सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर गंधर्व स्मारक परगवाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों, स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद का यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता