बिश्नाह के सोगली गांव में आसमान में ड्रोन देख ग्रामीणों में चिंता
जम्मू,04 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में ग्रामीणों को आसमान में एक ड्रोन उड़ता दिखाई देने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार बिश्नाह के सोगली गांव में पिछले एक-दो दिनों से ड्रोन दिखाई देने से स्थानीय लोगों में चिंता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि ड्रोन कहीं सीमावर्ती क्षेत्र से तो नहीं आया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ड्रोन को बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि यह खिलौना ड्रोन था, जिसे एक बच्चा मनोरंजन के लिए उड़ा रहा था।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उसकी जांच की जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता