जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पर्यटक बस पलटी, पांच लोग घायल

 

श्रीनगर, 17 जून (हि.स.)। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के टंगमर्ग में एक बस के पलटने से पांच लोग घायल हो गए जिनमें चार पर्यटक शामिल थे। यह हादसा टंगमर्ग के मुख्य बाज़ार में हुआ जो उत्तरी कश्मीर ज़िले के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के पास है।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम चार पर्यटक और एक स्थानीय ड्राइवर घायल हुए। अधिकारियों ने आगे बताया कि घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता