मार्च पास्ट में टाइनी स्कॉलर्स स्कूल ने हासिल किया तीसरा स्थान
Aug 15, 2026, 19:12 IST
कठुआ, 15 अगस्त (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में टाइनी स्कॉलर्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, सटीक तालमेल, समन्वय और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता और प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक पंकज जसरोटिया को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में मिली सफलता से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया