अनंतनाग के ब्राकपोरा इलाके से तीन नाबालिग लड़कियां लापता
अनंतनाग, 13 जून (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के ब्राकपोरा इलाके के नुंवानी गांव की तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं।
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शनिवार को बताया कि नुंवानी गांव की रहने वाली तीन लड़कियां शुक्रवार शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच लापता हो गईं जिसके बाद पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इनमें से एक लड़की 13 साल की है जबकि अन्य दो 8 साल की हैं। परिवारों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने लापता लड़कियों का पता लगाने के प्रयास शुरू किए जबकि स्थानीय निवासी भी तलाशी अभियान में शामिल हो गए। परिवारों ने जनता से लड़कियों का पता लगाने में मदद करने वाली किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि जिनके पास उनके ठिकाने के बारे में जानकारी है वे परिवार के सदस्यों से 9797147730 या 6005744659 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता